रांची‌।झारखंड की राजधानी रांची की सभी सड़कों का रुख आज रविवार को छठ घाटों की तरफ रहेगा।निर्जला उपवास रख व्रती पैदल ही छठ घाटों की ओर रुख किया।साथ में उनके परिजन और स्वजन भी रहे।घर से घाट तक व्रतियों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन ने भी पूरा इंतजाम किया हैं।छठ घाटों की ओर से जाने वाली सड़कों की धुलाई नगर निगम करेगा।





मुख्य सड़कों के कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की जा रही है, जिससे वाहन एक सीमा से आगे नहीं जाएं।घाटों पर आतिशबाजी नहीं होने दी जाएगी।सुरक्षा में मजिस्ट्रेट समेत पुरुष और महिला पुलिसकर्मी की तैनाती रहेगी।शरारती तत्वों पर ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। किसी अनहोनी से बचने के लिए एनडीआरएफ की टीम भी डैमों और तालाबों के पास मुस्तैद रहेगी।





आपको बता दें कि छठ व्रतियों की सुरक्षा के लिए राजधानी रांची में 1600 सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।दो ड्रोन कैमरे से राजधानी के छठ घाटों की निगरानी की जाएगी। साथ ही घाटों पर हादसे से बचाव के लिए रबर ट्यूब और रस्सी से घेराव भी किया गया है। कांके, बड़ा तालाब, बटन तालाब और धुर्वा डैम पर एनडीआरएफ टीम की तैनाती की गई है। मजिस्ट्रेट के साथ डीएसपी को हर घाट का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, थानेदार भी लगातार गश्त लगाते रहेंगे।





यहां होगी वाहनों की पार्किंग





रणधीर वर्मा चौक से हटिनिया तालाब जाने वाले मार्ग-निगम पार्क





एसएसपी आवास से हटनिया तालाब जाने वाले मार्ग-रोड किनारे





जाकिर हुसैन पार्क से हटनिया तालाब जाने वाले मार्ग-नागाबाबा खटाल





चांदनी चौक से कांके डैम जाने वाले मार्ग-सीएमपीडीआई व गांधीनगर और रॉक गार्डेन





शालीमार बाजार से तालाब जाने वाले मार्ग-शालीमार बाजार





शाहीद मैदान से तालाब जाने वाले मार्ग-शहीद मैदान में





लालपुर यातायात थाना के पास-रोड किनारे





सर्जना चौक से बड़ा तलाब जाने वाले मार्ग-सर्जना चौक के पास





चुटिया से स्वर्णरेखा नदी जाने वाले मार्ग-सरस्वती शिशु मंदिर के बगल में





बनस तालाब चुटिया-रोड किनारे





किशोरगंज चौक से बड़ा तालाब जाने वाले मार्ग-रोड किनारे





देवेंद्र मांझी चौक के पास-निवारणपुर मैदान





भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक





रविवार सुबह आठ से रात 11 बजे तक और 31 अक्तूबर को भोर के दो बजे से रात दस बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। शहरी क्षेत्र को छोड़कर रिंग रोड से वाहनों का परिचालन होगा। इस दौरान पिस्का मोड़ से हजारीबाग रोड जाने वाले सभी भारी वाहन कांठीटांड़, कटहल मोड़ या नयासराय से रिंग रोड होते हुए तुपुदाना, नामकुम, दुर्गा सोरेन चौक से टाटीसिलवे के रास्ते हजारीबाग की ओर जा सकेंगे। वहीं, हजारीबाग की ओर से आने वाले वाहन भी इसी रास्ते से आवागमन कर सकेंगे। वहीं टाटा रोड से हजारीबाग जाने वाले वाहन भी टाटीसिल्वे के रास्ते से ही जाएं।