प्रतिनिधि,सिंदरी,बलियापुर। एक दिया शहिदों के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत सिंदरी के मुख्य चौराहे बाबू कुंवर सिंह चौक पर जेएमएम के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, कौशल सिंह, जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के सिंदरी शाखा सचिव रुपेश कुमार, विदेशी सिंह, राजू पाण्डेय, संजय सिंह, चन्दन सिंह, राकेश बल्लभ सहाय, ब्रजेश्वर सिंह, अरुण सिंह के साथ दर्जनों साथियों ने दीपक जला कर शहीदों को नमन किया।उसके बाद सभी साथी को लेकर भगवान विरसा मुंडा की आदम कद मूर्ति पर माल्यार्पण कर वहां भी दीपक जलाया एवं शहर के लिए शांति एवं समृद्धि की कामना की।मौके पर सबों के बीच मिठाइयां भी बांटी गई।साथ ही सबों को दीपावली एवं काली पूजा की शुभकामनायें दी गई।