पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बिशुनपुरा(गढ़वा)।बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के ग्राम जतपुरा अंबेडकर जागरूकता संघ ने रविवार को अंबेडकर चौक के पास केंद्र गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सदन में बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर को अपमान जनक बात कहे जाने के विरोध में पुतला दहन किया गया।
लोगों ने अमित शाह का विरोध करते हुए उनके कहे हुए बात का विरोध किया।लोगों ने बताया कि डॉ. भीम राव अम्बेडकर हम लोग के लिए भगवान के रुप में हैं,जिनको हम लोग पूजते हैं।
इस मौके पर अंबेडकर जागरूकता संघ के लोग और ग्रामीण उपस्थित हुए।इसमें सुदामा राम,प्रदीप राम,अशोक राम, कमलेश राम,गौतम राम,नागवंत राम,अभिमन्यु कुमार,अरुण राम,दयाशंकर दास,नीतीश कुमार,झारखंड कुमार,मोहन राज रवि,कुंती देवी,संगीता देवी,चंद्रावती देवी,भरदुल राम,विशाल कुमार,शिवकुमार राम,करण कुमार राहुल कुमार और अन्य उपस्थित थे।





