प्रतिनिधि, पिपरवार (चतरा)। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के जनता से जुड़ी जनसमस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है। उक्त बातें बुंडू गांव में विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र साव के पिता के श्राद्धकर्म में पहुंची बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबा प्रसाद ने कही। उन्होंने कहा कि मैं बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक प्रखंड, प्रत्येक पंचायत में जा जा कर लोगों की जनसमस्याओं की प्राप्त उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रही हूं और आगे भी जनता की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर विधानसभा तक में उठाने का कार्य करुंगी। इस अवसर पर काफी संख्या में उनके समर्थक उपस्थित थे।