जन्मभूमि से लेकर कर्मभूमि तक मना जीत का जीत का जश्न, सीएम योगी के गांव में मनाया गया उत्सव
जन्मभूमि से लेकर कर्मभूमि तक मना जीत का जश्न,सीएम योगी के गांव में मनाया गया उत्सव <Br/> <Br/> <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का जश्न न सिर्फ उत्तर प्रदेश में मनाया गया बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गांव में भी मनाया गया।सीएम योगी के उत्तराखंड में यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत स्थित पैतृक गांव पंचूर में भी बड़े जोर शोर से मनाया गया।गांव लोगों ने घर पर पहुंचकर परिजनों को बधाई दी। सीएम योगी की मां सावित्री देवी बेटे की जीत से बहुत खुश हैं।
आपको बता दें कि 10 मार्च गुरुवार की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के साथ ही परिजनों और गांव वालों की नजरे टीवी पर जमी रही।उत्तर प्रदेश में दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है और योगी आदित्य नाथ भी बंपर वोटों से जीत रहे हैं,तो परिवार खुशी से झूम उठा।गांव के लोगों ने उनके घर पहुंचकर उनकी मां सावित्री देवी, चाची शकुंतला देवी, शशिकला देवी, बुआ सरस्वती देवी, भाभी आशा देवी, दीदी लक्ष्मी देवी, भाई महेंद्र सिंह बिष्ट को बधाई दी।कीर्ति मोहन बडोला, भगत सिंह, जयदीप सिंह आदि ने विश्वास व्यक्त किया कि योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मुख्यमंत्री की कमान संभालकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएंगे। उत्तर प्रदेश ही नहीं इसका लाभ उत्तराखंड को भी मिलेगा।
सीएम योगी की मां सावित्री देवी बेटे की जीत के लिए प्रार्थना करती रहीं और सुबह से टीवी के सामने बैठकर चुनाव के नतीजों को देखती रहीं।बेटे की शानदार जीत से खुश सावित्री देवी ने कहा कि मुझे बहुत गर्व है कि मेरे बेटे को पूरे देश से इतना प्यार मिल रहा है।
सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खबर मिलते ही उनके गांव के लोग होली मनाने लगे। गांव के लोग उनकी मां से मिलने भी पहुंचे और बधाईयां दी।सुबह से ही सीएम योगी के गांव में लोग उनके घर पर जाकर जश्न मनाते रहे। यहां सीएम के भाई ने भी कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि यूपी में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी।
यूपी में भाजपा की जीत का जश्न उत्तराखंड में भी जोर शोर से मना। दिनभर भाजपा समर्थक आतिशबाजी करते रहे। होली खेली गई और मिठाईयां बांटी गई।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

