जन्माष्टमी महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण विभिन्न बाल रूपों में पधारे





बाल गोपाल प्रतियोगिता में काफी संख्या में बच्चे हुए शामिल





पुरस्कार वितरण के साथ सभी बच्चों को दिया गया उपहार





आज राज्यपाल करेंगे दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता का उद्घाटन





विशिष्ट अतिथि के रूप में सुदेश महतो होंगे शामिल





विशेष संवाददाता,रांची।श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में अल्बर्ट एक्का चौक पर बुधवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव सायं 4 बजे श्री गणेश स्तुति के साथ प्रारंभ हुआ।इस अवसर पर श्री कृष्ण के बाल गोपाल झांकी प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा बच्चों बच्चियों ने कृष्ण के विभिन्न रूपों के साथ भाग लिया।





प्रतियोगिता दो ग्रुप में आयोजित की गई थी।प्रथम ग्रुप में 6 महीने से 6 वर्ष तक के करीबन 40 बच्चों ने हिस्सा लिया।वहीं द्वितीय ग्रुप में 7 साल से 12 साल तक के 60 बच्चों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने बालकृष्ण के रूप और फैंसी ड्रेस के साथ हिस्सा लिया।रंग बिरंगी ड्रेस, हाथ में बांसुरी, पांव में घुंघरू, हाथों में कड़े, गले में सुंदर सी माला बच्चों की यह झलक लोगों का अति सुंदर मनमोह रही थी।सचमुच वृंदावन से कन्हैया स्वयं बाल रूप में माखन खाने पहुंच चुके हैं।





सायं 6 बजे दीप प्रज्वलित कर श्री कृष्ण के बाल रूप झांकी सहित मां गंगा की भव्य रूप झांकी का उद्घाटन सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, अध्यक्ष मुकेश काबरा के संग रांची के सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी द्वारा किया गया।इस अवसर पर बच्चों के दो ग्रुप के बीच प्रथम व द्वितीय पुरस्कार के अलावा सभी बच्चों के बीच उपहार का वितरण किया गया।





इस अवसर पर कन्हैया इवेंट के द्वारा भव्य नृत्य प्रस्तुति का लोगों ने आनंद उठाया।वहीं बाल गोपाल लीलाओं का भावपूर्ण दर्शन विपुल नायक की टीम के द्वारा मंच पर प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण को मोटे अनाज सहित माखन मिश्री ,पंजीरी, फल, रबड़ी का भोग भी लगाया गया जिसे जन मानस के बीच वितरण किया गया।





दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता आज





7 सितंबर को संध्या 5 बजे से दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता सह भजन संध्या सहित नित्य नाट्य मंचन का आयोजन रखा गया है।दही हांडी प्रतियोगिता का उदघाटन राज्यपाल करेंगे।बाल गोपाल झांकी प्रतियोगिता में पूनम आनंद ,नीलम चौधरी, कुमुद झा, राजश्री जयंती ,चितलांगिया सहित समिति की महिलाओं ने अपना योगदान दिया।वहीं आयोजन को सफल बनाने में संजय सेठ,सी पी सिंह, मुकेश काबरा, जवाहर तनेजा,कुणाल आजमानी ,रमेन्द्र कुमार, राम बांगड़,ललित ओझा ,संजय जायसवाल,प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, संजीव विजयवर्गीय, राज वर्मा,ललन श्रीवास्तव,मनोज तिवारी,भीषम सिंह,नीरज चौधरी, सतीश सिंहा, सतेंद्र सिंह गुड्डू ,राजीव सहाय, रविंद्र मोदी, ,नीरज कुमार ,विपिन वर्मा, मुकेश पांडेय,मनोज कुमार ,आनंद श्रीवास्तव ,रवि सिंह, प्रकाश धेलिया,लल्लू सिंह, रवि मुंडा,,संतोष सेठ,रामशंकर बगड़िया, जुगल दरगढ़ ,कवल जीत सिंह सटी, ,अजय वर्मा,अशोक पुरोहित, मनीष लोधा, अमित चौधरी, बलराम प्रसाद , तुषार विजयवर्गीय,विजय ओझा , राजू रजक , सहित काफी संख्या में सदस्यों का योगदान रहा।





अध्यक्ष मुकेश काबरा, मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार ने रांची के समस्त कृष्ण प्रेमियों से दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता में सपरिवार शामिल होने का अनुरोध किया है। उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार व प्रमोद सारस्वत ने संयुक्त रूप से दी।