पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,लातेहार।मनिका विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा आयोजित जन संवाद अभियान लक्ष्य-2024 के तहत शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित हाईस्कूल खेल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने शिरकत किया।
इस मौके पर कई लोगों ने अपनी-अपनी बातों से लोगों को संबोधित किया और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को ही समर्थन देने का अपील किया।इस दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान,बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान,विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव,वृंदबिहारी प्रसाद यादव,ओम प्रकाश यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।





