प्रतिनिधि,जमशेदपुर। जिले के एसएसपी प्रभात कुमार शुक्रवार की देर रात्रि शहर के कई थानों में पहुंचकर वहां की स्थिति को जाना। इस दौरान वे सबसे पहले उलीडीह थाने पर पहुंचे। जहां उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात देखा। वहीं उन्होंने थाना के बारे में जाना कि किस पुलिसकर्मी की ड्यूटी कहां पर लगी हुई है। साथ ही पुलिस की वैन फिलहाल किस क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही है। जिसके बाद एसएसपी ने मानगो थाने में पहुंचकर उन्होंने थाना प्रभारी विनय कुमार को ड्यूटी पर देखा। साथ ही सड़क पर निकलकर गतिविधियां भी देखी।
इस दौरान एसएसपी ने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी को अपनी ड्यूटी इमानदारी से करने के लिए भी कहा। जबकि किसी तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।





