गोड्डा।पिता के हत्यारे बेटे को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।बेटे ने संपत्ति के बंटवारे से नाखुश होकर पिता की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार करने के साथ हत्या में इस्तेमाल किए गए गड़ासे को भी जप्त किया। अनुसंधान में डॉग सकॉट का इस्तेमाल किया गया था।

एसपी वाईएस रमेश ने बताया कि हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्रामपुर गांव में दुर्गा मंदिर के पास अपने गौशाला में सोए 70 वर्षीय चुन्नी यादव की गला रेत कर हत्या कर देने की सूचना 1 जनवरी को प्राप्त हुई थी। मृतक के छोटे बेटे भैरव यादव के आवेदन पर अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ कांड दर्ज किया गया।

एसपी ने मामले को गंभीरता से देखते हुए एसडीपीओ महागामा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मृतक के बड़े बेटे सुबोध यादव को 1 जनवरी की शाम पूछताछ के लिए थाने लाये।सुबोध ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि 31 दिसंबर की रात 11 बजे उसके पिता जिस गौशाला में सोए थे उसी में उनके गले पर गर्दन पर गड़ासे से कई वार कर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस पूछताछ में सुबोध यादव ने बताया कि वो दो भाई और चार बहन हैं और सभी की शादी हो गई है। पिताजी करीब 15 वर्षों से छोटे भाई भैरव यादव के साथ रहते हैं। इन लोगों को कुल 16 बीघा 16 कट्ठा जमीन है, लेकिन पिता केवल 1 बीघा जमीन है इनको दिए हैं। सुबोध यादव को अपना परिवार चलाने में काफी परेशानी हो रही थी। पिता से जमीन का हिस्सा देने की बात को लेकर कई बार झगड़ा भी हुआ , इसके बावजूद भी पिता सुबोध यादव को जमीन नहीं दे रहे थे। हाल ही में मां की मृत्यु हुई तो श्राद्ध कर्म के लिए खर्चे के नाम पर पिताजी कुछ जमीन बेचकर पैसा खर्च किये, और बचे पैसे से छोटे भाई के नाम से कुछ जमीन खरीदने लगे। इस बात को लेकर इनका अपने पिता के साथ नोकझोंक भी हुआ। इनके पिता जमीन बेचकर सारी संपत्ति को तहस-नहस कर रहे थे। इन सभी बातों से आक्रोशित होकर 31 दिसंबर की रात 11 बजे जब परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। गौशाला में जहां पिता सोए थे वहां पिताजी के गर्दन पर कुट्टी काटने वाले गड़ासे से कई प्रहार किया, जिससे पिता की गर्दन एक तरफ कटकर लुढ़क गई। इसके बाद घर आकर सो गए।

पुलिस ने सुबोध यादव की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया गड़ासा और मृतक पिता का खून लगा अभियुक्त का कपड़ा उसके घर से बरामद किया गया। स्पेशल टीम में एसडीपीओ महागामा शिव शंकर तिवारी,हनवारा थाना प्रभारी दीपक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राजेंद्र कुमार महतो, सहायक अवर निरीक्षक देव कुमार तिवारी और थाना बल के सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।