प्रतिनिधि, दुमका। शुक्रवार को संथाल परगना पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के 105 वें अवतरण दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पण का कार्यक्रम श्रीराम पाड़ा,दुमका के आवासीय कार्यालय में केंद्रीय संरक्षक राधेश्याम वर्मा के अगुवाई में आयोजित किया गया।





उक्त अवसर पर उपस्थित संथाल परगना पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के सदस्यों से स्व०विंदेश्वरी प्रसाद मंडल के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजली देकर श्रद्धासुमन अर्पित किया और श्रद्धेय विंदेश्वरी प्रसाद मंडल जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला।





उक्त अवसर पर श्री वर्मा ने कहा कि हमलोग महापुरुषों की जयंती इसलिए मानते है, क्योंकि इन महापुरुषों ने पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर 27% आरक्षण स्व०बीपी सिंह की सरकार में दिलाया,परंतु दुखद बात यह है कि जब से झारखंड राज्य का गठन हुआ तब से यहां पर आरक्षण मात्र 14%दिया जा रहा है। साथ ही साथ जिला रोस्टर में अभी भी आरक्षण शून्य हैं।जिस भी दल की सरकार बनी सभी ने अपने चुनावी घोषणा पत्रों एवं चुनावी वादों में आरक्षण की बात तो किया, परंतु आज तक आरक्षण में सुधार नहीं किया।यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है।इस देश में पिछड़े वर्गों की आबादी 55% से ऊपर है फिर भी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि पिछड़े वर्गों की जनगणना भी नहीं कराया जा रहा है।इसके लिए पिछड़ा वर्ग के सांसद,विधायक,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक के साथ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता जो दलगत भावना से ऊपर उठकर पिछले वर्गों को संगठित एवं जागरूक करने में अपना समय नहीं देते हैं वे सभी जिम्मेदार हैं। संथाल परगना पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा सबों से अपील करता है कि अपने अधिकारों के लिए दलगत भावना से ऊपर उठकर संगठित होकर संघर्ष करें तभी अधिकार प्राप्त होगा लोकतंत्र में जनसंख्या बहुत ही महत्व रखता हैं।





श्रद्धासुमन अर्पण करने वालों में संथाल परगना पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संरक्षक राधेश्याम वर्मा, उपाध्यक्ष प्रेम केसरी,प्रधान महासचिव संदीप कुमार जय बमबम,जितेंद्र कुमार साह,किशोर प्रसाद साह,अशोक भगत,विजय कुमार,जतिन कुमार,मनोज भालोटीया,ऋषभ कुमार,राजकिशोर आदि शामिल हुए।