गाजीपुर।वाराणसी पुलिस द्वारा मऊ के घोसी से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अतुल राय उर्फ अतुल सिंह के गृह जनपद गाजीपुर में रविवार कुर्की की कार्रवाई हुई।कुर्की की कार्रवाई से चर्चाओं का बाजार बहुत गर्म है।मऊ से पूर्व विधायक गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बहुत खास अतुल राय ने 2017 विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के टिकट से जमानिया विधानसभा से भाग्य आजमाया। 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा से मऊ की घोसी सीट से प्रत्याशी बने और पहली बार सांसद बने।मुख्तार के खास होने की वजह से अतुल राय की जरायम की दुनिया में मजबूत पैठ बन गई। ठेके से लेकर जमीन तक का धंधा खूब चला।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक जिले के किसी थाने में अतुल राय के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।वर्तमान समय में नैनी सेंट्रल जेल में निरुद्ध अतुल राय के खिलाफ एक मई 2019 को वाराणसी के लंका थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था।पीड़िता और गाजीपुर के रहने वाले उसके दोस्त गवाह ने बीते 16 अगस्त को दिल्ली में आत्मदाह कर लिया था।
6 अगस्त 2022 को न्यायालय ने अतुल राय को दुष्कर्म के मामले में बरी कर दिया था। बरहाल पीड़िता और गवाह दोस्त को आत्महत्या के लिए उकसाने और अन्य मामले में अतुल राय राहत नहीं मिली है और अभी नैनी सेंट्रल जेल में बंद हैं।
आपको बता दें कि गाजीपुर जिले के वीरपुर गांव के रहने वाले अतुल राय की शिक्षा-दीक्षा वाराणसी में हुई है। सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2000 में अतुल राय गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के संपर्क में आए थे। अंसारी के संपर्क में आने बाद अतुल राय का ग्राफ ठेकेदारी सहित अन्य क्षेत्रों में बहुत तेजी से बढ़ा। अतुल राय ने जेल में रहते हुए मुख्तार अंसारी से अपनी जान को खतरा भी बताया।मुख्तार अंसारी से अतुल राय मे दूरी तब बनी जब वर्ष 2019 लोकसभा में घोसी सीट से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी का टिकट कटकर अतुल राय को बसपा का टिकट मिल गया था।
योगी सरकार का हंटर संगठित अपराध को अंजाम देने वालों पर लगातार चल रहा है।आईएस 191 गैंग के लीडर गैंगस्टर मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों की अभी तक 65 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।जबकि गैंग से संबंधित 109 करोड़ की संपत्ति को ध्वस्त किया जा चुका है। यहीं नहीं मुख्तार अंसारी पर कुल लगभग 36 से अधिक मामले दर्ज हैं। इधर मुख्तार अंसारी के बड़े भाई गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी की अभी तक लगभग 43 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।





