जरूरत पड़ने पर अब सीधे घाट से बालू का कर सकते हैं उठाव,करना होगा ये सब काम
जरूरत पड़ने पर अब सीधे घाट से बालू का कर सकते हैं उठाव,करना होगा ये सब काम <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।झारखंड में बालू को लेकर लोग परेशान हैं।घर या व्यावसायिक भवन बनाने वालों को बालू की ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।मगर ज्यादा मात्रा में किसी को बालू की जरूरत है तो वे सीधे घाट से ही बालू का उठाव कर सकते हैं।राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड यह मौका दे रहा है। अस्थायी व्यवस्था के तहत राज्य भर में स्थित बालू घाटों पर बचे हुए बालू को सीधे उपभोक्ताओं से 31 मार्च 2022 तक बालू की बिक्री करने के लिए आवेदन मांगा गया है। उपभोक्ता को मांग पत्र के साथ बालू की आवश्यकता से संबंधित कागजात भी उपलब्ध कराना होगा। जो उपभोक्ता किसी बालू-घाट के बालू की मात्रा का अधिकतम खरीद करेंगे उनको प्राथमिकता दी जाएगी।
बाजार में नहीं कर सकते बिक्री
कोई भी उपभोक्ता बालू घाट से बालू का उठाव कर उसे बाजार में नहीं बेच सकते। जेएसएमडीसी के बालू प्रभारी की ओर से यह स्पष्ट कहा गया है कि आवेदन के साथ आवेदनकर्ताओं को यह शपथ पत्र देना होगा कि वे बालू की बिक्री बाजार में नहीं करेंगे। जिन्हें बालू की खरीदारी करनी है वे अपना आवेदन 21 से 28 फरवरी तक नेपाल हाउस स्थित जेएसएमडीसी के बालू-प्रकोष्ठ में कार्यालय अवधि के दौरान जमा कर सकते हैं।
31 मार्च तक करना होगा बालू का उठाव
जेएसएमडीसी की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि जिन्हें खरीद और उठाव की अनुमति मिलेगी उन्हें 31 मार्च 2022 तक संपूर्ण बालू का उठाव करना होगा। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो भी तय मात्रा के अनुरूप संपूर्ण देश राशि का भुगतान करना होगा। 31 मार्च तक उठाव नहीं करने वाले उपभोक्ता की ओर से की गई जमा राशि को भी जब्त कर लिया जाएगा।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

