प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। राजपुर रेंज के कारी बीट के पंडरकोला उप परिसर के राजगुरु व कुरखेता में वनक्षेत्र पदाधिकारी अजीत राम के निर्देशानुसार पोस्ता/अफ़ीम रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान मे ग्रामीणों को अफीम से होने वाले दुष्प्रभाव और नुकसान के बारे में बताया गया। साथ ही अफीम की खेती न करने और न करने दूंगा की शपथ दिलाई गई।





इस जागरुकता अभियान में वशिष्ठ नगर थाना जोरी से पुलिस अवर निरीक्षक ओम शरण,वनरक्षी सुरेश कुमार दास,जितेंद्र दास,जोलडिहा पंचायत के मुखिया श्रीमती सोनिया देवी,वार्ड सदस्य देवनंदन गंझू,वन समिति के अध्यक्ष पशुरक्षक भागीरथी सिंह, सुखदेव राम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए।