प्रतिनिधि, बरकट्ठा। झुरझुरी पंचायत के अलपिटो में खराब ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था, जिसकी सूचना मुखिया प्रियंका कुमारी एवं ग्रामीण विकास कुमार के माध्यम से जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया एवं कुमकुम देवी को मिली। दोनों जिप सदस्य के संयुक्त प्रयास से अलपिटो को 100केवीए का ट्रांसफॉर्मर मिला। ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने जिप सदस्यों को धन्यवाद दिये।
जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया ने बिजली विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्या को जल्द समाधान करना प्राथमिकता है। इस अवसर समाजसेवी सीके पाण्डेय, युवा समाजसेवी कुंवर यादव, वार्ड सदस्य गीता देवी, वार्ड सदस्य प्रयाग रविदास, विकास कुमार, अजय कुमार, उमेश प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, मुकेश यादव, रोहन पासवान, छोटी महतो, नारायण प्रसाद व दर्जनों महिला पुरूष एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।





