प्रतिनिधि,कुम्हारी (इटखोरी)। जिला उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी कुमारी ग्राम निवासी समाजसेवी स्वर्गीय सच्चिदानंद प्रसाद सिंह के दशगात्र कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत स्वर्गीय सिंह के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त की।
श्री तिवारी ने इस अवसर पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सच्चिदानंद बाबू के निधन से समाज को एक अपूरणीय क्षति हुई है। स्वर्गीय सिंह मृदुभाषी एवं सरल व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। ईश्वर इन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। इस अवसर पर कई गण्यमान्य लोगों ने श्री सिंह के चित्र पर फूल माल्यार्पण कर अपनी संवेदनाएं और श्रद्धांजलि अर्पित की।





