प्रतिनिधि,चतरा। 2024 के आगत लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में गोपनीय कार्यालय कक्ष में मुख्य निर्वाचन कार्यालय झारखण्ड रांची के सिस्टम एनालिस्ट एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर बैठक की गई।
इस बैठक में दिनांक-01.01.2024 को अर्हता तिथि मानते हुए 27 नवम्बर 2023 से 09 दिसम्बर 2023 तक चलाये जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 अंतर्गत बिरहोर परिवारों का मतदाता सूची में पंजीकरण, न्यून गुणवत्ता फोटो एवं ब्लैक एण्ड वाइट व ब्लर फोटो रिप्लेस, ईआरओ नेट पर इंट्री कार्य, 80 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं को चिन्हित कार्य, दिव्यांग मतदाता, इंपॉटेंट मतदाता, मार्किंग कार्य, फार्म 6, 7 एवं 8 प्राप्त करने से संबंधित कार्य मतदान केन्द्र पर चलाए जा रहे विशेष अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की गई।





