रांची।रांची रेलमंडल से जुलाई में चलने वाली कई ट्रेनों में बदलाव किया जाएगा।कोरोना काल में आरक्षित में बदले गए जनरल कोच जुलाई से दोबारा सामान्य कोच हो जाएगा।तीन जुलाई से रांची-धनबाद एक्सप्रेस में एसएलआरडी के दो और 14 जनरल कोच की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। रांची-भागलपुर एक्सप्रेस में एलएलआरडी के दो कोच और सामान्य श्रेणी के पांच कोच के साथ रवाना होगी।
चार जुलाई से रांची-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एसएलआरडी का एक और जनरल कोच के तीन डिब्बे जोड़े जाएंगे।हटिया-पुरी एक्सप्रेस में एसएलआरडी के एक और चार जनरल कोच के डिब्बे जोड़े जाएंगे।हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस के सभी आरक्षित कोच को चार जुलाई को अनारक्षित कर दिया जाएगा। चार जुलाई को रांची-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस में सात सामान्य बोगी और हावड़ा-रांची एक्सप्रेस में जीएसआरडी के और तीन सामान्य कोच जोड़े जाएंगे।
जुलाई के अंत तक मंडल की 30 जोड़ी ट्रेनों में एसएलआरडी और सामान्य कोच बहाल हो जाएगा।दो जुलाई से रांची-आरा एक्सप्रेस में द्वितीय श्रेणी का एक स्लीपर कोच लगेगा। इस कोच के लगने के बाद जेनरेटर यान का एक कोच, एसएलआरडी का एक, सामान्य श्रेणी का पांच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर का पांच, वातानुकूलित थ्री टियर का कोच और एसी टू टियर का एक कोच मिलाकर 14 कोच की सुविधा होगी।
परिवर्तित मार्ग से चलेगी स्वर्णजयंती
एक जुलाई और आठ जुलाई को हटिया-आनंद विहार टर्मिनल स्वर्णजयंती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
ये ट्रेनें जुलाई में रहेंगी रद्द
ट्रेन संख्या 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक ट्रेन एक जुलाई, दो और आठ जुलाई को रद्द रहेगी।ट्रेन संख्या 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस भी तीन, चार और 10 जुलाई को रद्द रहेगी।





