जेजेएमपी कमांडर ने किया हथियार के साथ सरेंडर,उगले पूछताछ में कई अहम राज
जेजेएमपी कमांडर ने किया हथियार के साथ सरेंडर,उगले पूछताछ में कई अहम राज <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

मेदिनीनगर।उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद के जोनल कमांडर 34 वर्षीय भवानी भुइयां ने शनिवार को हथियार के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।पलामू में एक दर्जन से ज्यादा हुई नक्सली घटनाओं में पुलिस को उसकी तलाश थी।
आपको बता दें कि भवानी भुइयां पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के उरीटाड़ गांव का रहने वाला है और जेजेएमपी में 2016 से सक्रिय था। इससे पहले भुइयां तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी में सक्रिय था। नक्सली कमांडर ने इंसास राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया है।
2021 जून महीने में रामगढ़ थाना क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई में जेजेएमपी कमांडर रामसुंदर राम मारा गया था। इस घटना के बाद भवानी भुइयां को जेजेएमपी का टॉप कमांडर बनाया गया था।भुइयां ने पलामू पुलिस को उग्रवादी संगठन के बारे में कई अहम जानकारी दी है। इसके आधार पर पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
पलामू पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने उग्रवादी भवानी भुइयां के आत्मसमर्पण की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने कहा कि औपचारिक रूप से रविवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे तय कार्यक्रम में वह पुलिस के सामने हथियार सौंपेगा।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

