पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।अनुकम्पा पर नौकरी की मांग को लेकर विगत 945 दिनों से धरना पर बैठे झमाडा धनबाद के मृत कर्मचारियों के आश्रितों ने सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव और झमाडा एमडी का पुतला जलाया।
आंदोलनकारियों ने बताया कि अनुकम्पा पर नौकरी की मांग को लेकर 22 फ़रवरी 2022 से ही लगातार धरना पर बैठे हैं और आज लगभग 945 दिन हो चुके हैं। झमाडा प्रबंधन कर्मचारी की कमी को बाहरी मजदूरों और झामाडा से ही सेवानिवृत हो चुके कर्मियों को दोबारा काम पर रख कर सेवा ले रहे हैं,जबकि अनुकंपा पर नियुक्ति की परिक्रिया को पूरा नहीं किया जा रहा है। यदि झमाडा उनकी मांगे नहीं मानती है तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।





