प्रतिनिधि,झरिया। जिला प्रशासन ने क्षेत्र में पूर्णतः शांति एवं सौहार्द पूर्वक पूजा मानाने को लेकर जगह-जगह मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं। पंडाल में अग्निशमक, बालू को मुख्यमार्ग के पास एवं सभी पंडालों में डीजे ना हो इसकी परिक्षण की। इसके अलावा बागड़िगी बस्ती, जेलगोरा दुर्गा मंदिर, अमलापाड़ा, झरिया दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करने में शामिल हुई झरिया विधायक, जिससे लोगों में उत्साह का समावेश हुआ।
पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि समस्त झरिया विधानसभा में सुख, शांति एवं समृद्धि का समायोजन हो, यही माँ दुर्गा से प्रार्थना है।





