प्रतिनिधि, बड़कागांव। बड़कागांव सोनी धर्मशाला में झामुमो कार्यकर्ताओं ने सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 48वां जन्मदिन मनाया,जिसकी अध्यक्षता प्रखंड झामुमो संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक संजय सिंह एवं संचालन किशोर राणा ने किया।जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन मनाया।





संजय सिंह ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनहित में कई विशेष योजनाएं चला रहे हैं,जिसका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है,जिसमें छात्राओं के लिए सावित्रीबाई फुले योजना , गरीब महिलाओं के लिए विधवा पेंशन , वृद्धा पेंशन ,विकलांग पेंशन , युवाओं के लिए कल्याण विभाग में कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है।





मौके पर मुख्य संयोजक संजय सिंह , झमन महतो, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइया, मुखिया इलियास अंसारी, किशोर राणा ,राकेश मिश्रा, सफीउल्लाह अंसारी ,दिनेश कुमार रवि, उर्फ गुड्डू ,वासुदेव यादव ,संजय भुइयां, नंदकिशोर भुइयां ,बबलू अंसारी ,रेशमी टुडु ,अशोक गुप्ता, मुनेश रवि ,पवन तुरी राजेंद्र मुंडा, मोहम्मद हुसैन यदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।