वरीय संवाददाता,रांची। वरिष्ठ पत्रकार सुधा सिन्हा के निधन पर सम्पूर्ण पत्रकार जगत दुखी है। रांची प्रेस क्लब इस घटना से आहत है।सोमवार की शाम 5.30 बजे उनकी स्मृति में प्रेस क्लब के कांफ्रेंस हॉल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पत्रकारों ने स्व. सुधा सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर मौन धारण किया और श्रद्धांजलि अर्पित किया।





इस अवसर पर रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्र, पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, भारत भूषण प्रसाद, महिला पत्रकार रेखा पाठक, वरिष्ठ पत्रकार शर्मिष्ठा मजूमदार, माणिक बोस, सुषमा सिन्हा, कमलेश बिट्टू मिश्र, विनोद कुमार सोनी, चंदन भट्टाचार्य, विजय कुमार गोप, विकास कुमार, आकाश कुमार, मनीष मिश्र सहित अन्य पत्रकार शामिल हुए।