झारखंड के चमकते सितारे बंटी सिंह का निधन
झारखंड के चमकते सितारे बंटी सिंह का निधन <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।झारखंड के उभरते सितारे 35 वर्षीय गुरमीत सिंह उर्फ बंटी सिंह का ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया है। वे गुरुनानक अस्पताल में भर्ती थे।बंटी सिंह के निधन से आधुनिक नागपुरी झॉलीवुड इंडस्ट्री को तेज झटका लगा है।
बंटी डांस इंडिया डांस सहित कई डांस के रियलिटी शो में भी हिस्सा ले चुके थे और साथ ही सैकड़ों नागपुरी म्यूजिक एलबम में एक्टर के रूप में भी काम कर चुके हैं। बंटी का बोड़ेया कांके में बंटी स्टूडियो भी है।जहां पर कई नागपुरी खोरठा गीतों की कंपोजिंग, रिकॉर्डिंग करते थे। बंटी एक अच्छे डांसर के साथ-साथ सफल कोरियोग्राफर, कंपोजर, डायरेक्टर भी थे।
आपको बता दें कि बंटी अपनी काबिलियत के दम पर लोगों के दिलों में राज करते थे।बंटी ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीड़ित थे और हर दिन दवा खानी पड़ती थी। बंटी की एक फरवरी की शाम हालत बेहद खराब हो गयी और आखिरकार बुधवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।
बंटी एक ऐसे अभिनेता थे जो अपनी पहचान एक शानदार डांसर के रूप में पहले स्थापित की और एक अभिनेता के रूप में पहचाने जाने लगे। इनके गाने आज भी युवाओं की जुबां पर है और झारखंड की फिल्म इंडस्ट्री में अगर शानदार डांसरों की सूची तैयार करेंगे तो बंटी अपने पुराने अंदाज में सबसे आगे खड़े नजर आयेंगे जिनसे इस इंडस्ट्री को पहचान मिली।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

दिल्ली में 1 नवंबर से बदले नियम: सिर्फ इन वाहनों की होगी एंट्री, पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी
● ब्रेकिंग
