झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर बन्ना भी कोरोना संक्रमित, हेल्थ सेक्रेटरी पहले से पाॅजिटिव
झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर बन्ना भी कोरोना संक्रमित, हेल्थ सेक्रेटरी पहले से पॉजिटिव <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

जमशेदपुर।झारखंड में कोरोना वायरस स्वास्थ्य महकमे पर अपना प्रहार तेजी से रहा है। स्वास्थ्य महकमे में दर्जनों डॉक्टर और सैकड़ों हेल्थ वर्कर्स के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब राज्य के स्वास्थ्यमंत्री बन्ना गुप्ता भी कोरोना संक्रमित हो गए है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया है कि कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी।वे सर्दी-खांसी से परेशान थे, इसके बाद उन्होंने कोविड जांच कराई तो जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंत्री से पहले हेल्थ सेक्रेटरी अरुण कुमार सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। वे पिछले तीन दिनों से अपने घर में आइसोलेट हैं।
स्वास्थ्यमंत्री के ऑफिस की तरफ से बताया गया है कि वे अभी ठीक हैं तबीयत स्थिर बनी हुई है।जमशेदपुर स्थित आवास पर आइसोलेटेड हैं और लोगों से अपील की है कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आये हैं वे अपनी कोविड जांच करवा लें।साथ ही लोगों से कोविड नियमों के पालन करने का आग्रह किया है।
आपको बता दें कि इससे पहले 2021 अगस्त में भी स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पाॅजिटिव हुए थे।तब लगभग एक सप्ताह तक RIMS में एडमिट होना पड़ा था।स्वास्थ्यमंत्री कोरोना टीका की दोनों डोज भी लगवा चुके हैं।
राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार रात तक राजधानी में एक्टिव मरीजों की संख्या 7 हजार पार कर गई है,बैरहाल राजधानी में 7108 एक्टिव मरीज हैं। इसमें 95% से ज्यादा मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।
राजधानी रांची में लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए सदर अस्पताल में तैयारियां दुरुस्त की जा रही हैं। दो दिन पहले जहां बेड की संख्या 150 बढ़ाकर 450 कर दिया गया था। वहीं अब सदर अस्पताल में इंस्टॉल्ड लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने की अनुमति मिल गई है। अब यहां के मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी।जरूरत पड़ने पर अब पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगा।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

