झारखंड प्रदेश एनएसयूआई का राज्यस्तरीय मिलाप सम्मेलन आयोजित





संगठन को सशक्त बनाने पर बल





पार्टी की रीढ़ हैं युवा कार्यकर्ता: अविनाश पांडे





कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं: सुबोधकांत सहाय





विशेष संवाददाता,रांची। झारखंड प्रदेश एनएसयूआई द्वारा प्रदेश स्तरीय मिलाप सम्मेलन का आयोजन तुपुदाना रांची में किया गया,जिसमें संगठन के वर्तमान एवं पूर्व के पदधारी शामिल हुए।





कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आमिर हाशमी ने की।समारोह में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम,झारखंड एनएसयूआई के प्रभारी प्रशांत तिवारी,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय,कृषि मंत्री बादल पत्रलेख,कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की एवं शहजादा अनवर शामिल हुए।सम्मेलन की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष आमिर हाशमी द्वारा किया गया।





समारोह में अविनाश पांडे ने कहा कि एनएसयूआई से ही मुझे पहचान मिली है और एनएसयूआई से ही मैंने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की है।उन्होंने कहा कि देश में जो परिवर्तन आने वाली है उसमें सबसे अहम भूमिका एनएसयूआई संगठन का होगा।उन्होंने कहा ज्यादा से ज्यादा कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में छात्रों को एनएसयूआई से जोड़ा जाए।





राजेश ठाकुर ने कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत ही एनएसयूआई से हुई है। उन्होंने संगठन में किए गए कार्य को लेकर चर्चा की एवं भविष्य में किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में शामिल पूर्व एनएसयूआई के पदाधिकारी को सम्मान पत्र एवं साल देकर सम्मानित किया गया।





इस कार्यक्रम में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, गणेश रायपुर, प्रदेश अध्यक्ष संजय लाल पासवान,परविंदर सिंह,कुमार राजा, शाहबाज अहमद युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज,सुल्तान अहमद, अशोक चौधरी, अनिकेत राज, मुशर्रफ हुसैन,रोहित पांडे, प्रताप शेखर, विनय उरांव, रूपेश महतो, गोपाल कृष्ण, जैद अहमद, शमी हैदर, सिद्धार्थ राज, संकेत सुमन, धीरज अंबेडकर, सरताज खान, अमन अहमद, अभिजीत सिंह, अभय कुमार, रवि वर्मा, तनवीर राजा सहित काफी संख्या में एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।