झारखंड महिला एशियन चौंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का जिला स्तर पर अनावरण व प्रदर्शन 20 अक्टूबर को





20 अक्टूबर 2023 को पूर्वाह्न 11.00 बजे से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में एशियन चौंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जा रहा है





प्रतिनिधि,चतरा। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी अबु इमरान ने जानकारी दी है कि झारखंड महिला एशियन चौंपियंस ट्रॉफी 2023 का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक रांची झारखंड में निर्धारित है। ऐसे में उक्त एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का अनावरण एवं आधिकारिक शुभारंभ का लौंचिंग 13 अक्टूबर 2023 को माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन द्वारा रांची में किया गया है,जिसके पश्चात राज्य के सभी जिलों में उक्त ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया के 6 देशों भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया एवं थाईलैंड की टीमें भाग लेंगी। ऐसे में झारखंड में हॉकी के खेल एवं उक्त महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लोकप्रिय बनाने एवं बढ़ावा देने के उदेश्य से दिनांक 20 अक्टूबर 2023 को पूर्वाह्न 11.00 बजे से जवाहर-लाल नेहरू स्टेडियम चतरा में एशियन चौंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जा रहा है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख कर अपने आप को प्रेरित करने के अलावा प्रोत्साहन की अनुभूति महसूस कर सके।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता शामिल होंगे।





ज्ञात हो कि युवाओं में हॉकी के खेल एवं उक्त प्रतियोगिता को लोकप्रिय बनाने एवं बढ़ावा देने के लिए हॉकी झारखण्ड द्वारा राज्य के सभी जिलों में दिनांक 14 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2023 तक उक्त ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जा रहा है।