झारखंड मिल्क फेडरेशन ने गोकुल दूध उत्पादक मित्रों के साथ की बैठक





बेहतर पशुपालन और उन्नत तकनीक से पंचायत में बहेगी दूध की धारा:हरेंद्र गोप





पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,बरही।बरही प्रखंड के अंतर्गत बसरिया पंचायत के ग्राम जरहिया में संचालित गोकुल ग्राम के प्रांगण में दूध उत्पादक मित्रों के साथ झारखंड मिल्क फेडरेशन के विशेषज्ञों के साथ बैठक हुई।मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बसरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप उपस्थित हुए।





बैठक में दूध उत्पादकों ने बारी-बारी से अपनी बातों को अधिकारियों के समक्ष रखा और दूध उत्पादन में आने वाले परेशानियों को भी उन्होंने साझा किया।फेडरेशन के अधिकारियों ने दूध उत्पादकों की समस्याओं का हल तुरंत हो, ऐसा आश्वासन दिया।वहीं फेडरेशन के विशेषज्ञ अजीत कुमार सिंह और डॉक्टर पंकज तिवारी ने मेधा दूध उत्पादक मित्रों को स्वच्छ दूध उत्पादन के लिए प्रेरित किया।दुधारू गाय भैंसों के स्वस्छ रख रखाव के साथ जानवरों में होने वाली बीमारी और उसकी बेहतर चिकित्सीय व्यवस्था की जानकारी दी।





फेडरेशन के अधिकारियों ने बताया कि दूध उत्पादकों को प्रति लीटर 5 रुपए की दर से सब्सिडी प्रदान किया जाएगा।दूध का उत्पादक क्षमता बढ़ाने के लिए मेधा दूध उत्पाद मित्रों को दूध संग्रह केंद्र से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया, ताकि केंद्र से उत्पादक मित्र को अधिक लाभ मिल सके।





मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप ने कहा कि इस केंद्र में (बीएमसी) दूध स्टॉक कलेक्शन खुलने की तैयारी चल रही है। दूध उत्पादकों को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि बेहतर दूध उत्पादन तभी संभव जब इसकी उन्नत तरीके से पशुपालन किया जाए। इसके साथ विशेषज्ञ द्वारा बताए गए तकनीक का प्रयोग भी दूध उत्पादक मित्रों को करना होगा।





बैठक में दूध मित्र आकाश यादव, लीलो रजक, राजू यादव, मेघलाल गोप, देवा गोप, झमन यादव योगेंद्र यादव, काली यादव सहित सभी दूध उत्पादक शामिल हुए।