झारखंड में इलेक्शन स्पेशल ट्रेन हुई बेपटरी, धनबाद-गया के बीच थम गये ट्रेनों के पहिए
झारखंड में इलेक्शन स्पेशल ट्रेन हुई बेपटरी, धनबाद-गया के बीच थम गये ट्रेनों पहिए <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

धनबाद।उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सुरक्षा बलों को छोड़कर लौट रही इलेक्शन स्पेशल ट्रेन सोमवार की सुबह पहाड़पुर स्टेशन के पास में बेपटरी हो गई। ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गईं।इस दुर्घटना के बाद धनबाद-गया के बीच चलने वाली ट्रेनों के पहिए थम गये। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बोगियों को पटरी पर लाया गया। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन चालू हो सका।
उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को होने वाले पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए हावड़ा से सुरक्षा बलों को हापुड़ भेजा गया था।सुरक्षा बलों को छोड़कर ट्रेन खाली हावड़ा लौट रही थी।ट्रेन गया स्टेशन के बाद पहाड़पुर पहुंची ही थी कि सुबह करीब पांच बजे जोरदार आवाज के साथ दो बोगियों के सभी पहिए पटरी से उतर गए।
दुर्घटना के बाद धनबाद-गया के बीच अप और डाउन रेल लाइन पर ट्रेनों का पहिया थम गया। ट्रेन अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी हो गईं। गोमो और गया से दुर्घटना राहत यान को घटना स्थल भेजा गया। धनबाद डीआरएम आशीष बंसल भी रेल अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे दोनों बोगियों को पटरी पर लाकर ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया गया।डीआरएम ने दुर्घटना की जांच के लिए टीम का गठन किया है।
कौन सी ट्रेन कहां रही खड़ी
12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस गुरपा में
12321 हावड़ा -मुंबई मेल कोडरमा में
13305 धनबाद-डेहरी आन सोन इंटरसिटी निमियाघाट में
03553 आसनसोल-वाराणसी मेमू धनबाद में
03546 गया-आसनसोल मेमू टनकुप्पा में खड़ी हो गई।
इसी तरह डाउन में 12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस अनुग्रह नारायाण रोड में
12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस डेहरी आन सोन में
20818 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस गया में
13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस रफीगंज
12365 पटना-रांची जनशताब्दी बेला में
12380 अमृतसर-सियालदह जालियांवाला बाग एक्सप्रेस प्रयागराज में
03554 वाराणसी-आसनसोल मेमू पंडित दिन दयाल जंक्शन पर खड़ी हो गई।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

