रांची।झारखंड में जारी बिजली संकट पर सत्ताधारी कांग्रेस ने विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को घेरा है। कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य में 17 सालों तक सत्ता में रहने के बाद भी भाजपा ने राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार नहीं किया। सिन्हा ने भाजपा पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए।





राज्य में पर्याप्त कोयला रिजर्व की मौजूदगी के बाद मौजूदा बिजली संकट को लेकर एएनआई से बात करते हुए सिन्हा ने कहा कि झारखंड के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भाजपा का सवाल उठाना दिखाता है कि उसकी नैतिकता कहां है। सिन्हा ने कहा कि भाजपा के सदस्यों को यह समझना चाहिए कि राज्य को बने 22 साल हुए हैं और 17 साल भाजपा का शासन रहा है।





सिन्हा ने कहा कि भाजपा ने इतने सालों में क्या किया? इन्फ्रास्ट्रक्चर के नाम पर राज्य को कुछ नहीं दिया, बल्कि भ्रष्टाचार में लिप्त रहे। सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूदा बिजली संकट पर संवेदनशील हैं और ऊर्जा विभाग के कई अधिकारियों से बात की है। इस बात पर जोर देते हुए कि सरकार बिजली संकट को गंभीरता से ले रही है।सिन्हा ने भरोसा दिया कि राज्य में कोयले की कमी की वजह से यह दिक्कत हुई है और जल्द ही इसे दूर कर लिया जाएगा।





केंद्र सरकार के अनुसार मार्च 2022 में ऊर्जा की मांग में लगभग 8.9 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और मई-जून में इसके लगभग 215-220 GW तक पहुंचने की संभावना है। इस साल मार्च महीने में ऊर्जा की मांग में करीब 8.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।