रांची।झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून की वजह से मंगलवार को झारखंड के कई क्षेत्रों में बरसात हुई और मौसम सुहाना रहा।मानसून का असर ये रहा कि दिन में राजधानी रांची, खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गुमला, सिमडेगा, मेदिनीनगर, गढ़वा, लातेहार, चतरा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ हिस्से में हल्के से मध्यम दर्जे की बादल गरज और वज्रपात के साथ बरसात हुई।





इस दौरान कुछ जगहों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलती रही। पिछले 24 घंटे के अंदर झारखंड में सबसे अधिक बरसात धनबाद के पंचेट में 58.2 मिमी रिकॉर्ड की गयी। इसके अलावा नवाडीह में 40.0, सिकटिया में 23.2, मसानजोर में 22.4, पत्थरगामा में 22.2, बुढ़मू में 22.0, तोपचांची में 21.4 मिमी बरसात हुई।





झारखंड में कई अन्य जगह पर भी हल्के से मध्यम दर्जे की बरसात हुई। मौसम पूर्वानुमान में बुधवार और गुरुवार को झारखंड में कुछ जगहों पर बादल गरज और वज्रपात होगा। वहीं 24 जून को राजधानी रांची समेत झारखंड के मध्य भाग, दक्षिणी और पश्चिमी भाग में कुछ स्थान पर भारी बारिश की संभावना है।