रांची।सूबे की राजधानी रांची समेत सभी जिलों में ठंड की दस्तक शुरू हो गई है।राज्य का तापमान लगातार नीचे लुढ़क रहा है।मौसम विभाग की मानी जाए तो राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में पांच नवंबर तक आसमान साफ रहेगा। सुबह में कहीं-कहीं कोहरा हो सकता है और मौसम शुष्क रहेगा।अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।अधिकतम तापमान 26-27 तथा न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रह सकता है।
पिछले आठ दिनों में सबसे अधिक पारा 29 अक्तूबर को गिरा था।इस दिन पारा सामान्य से लगभग तीन डिग्री नीचे 14.4 डिग्री तक पहुंच गया था।अभी चार दिनों से न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास ही चल रहा है।
लगातार गिर रहा है तापमान
राजधानी रांची में ठंड की दस्तक शुरू हो गई है।लगातार तापमान गिर रहा है।राजधानी का अधिकतम तापमान पिछले आठ दिनों में दो डिग्री गिर गया है,वहीं न्यूनतम तापमान लगभग पांच डिग्री गिर गया है।यही कारण है कि सूर्य निकलने से पहले मौसम ठंडा हो जा रहा है। दिन में धूप रहने के कारण ठंड का एहसास नहीं हो रहा है।
सामान्य से नीचे चल रहा है न्यूनतम तापमान
सूर्य निकलने से पहले ठंडा हो जा रहा है मौसम
पिछले आठ दिनों का तापमान (डिग्री सेसि में)
तिथि अधिकतम न्यूनतम
23 अक्तूबर 27.7 19.0
24 अक्तूबर 27.2 18.9
25 अक्तूबर 30.8 18.8
26 अक्तूबर 29.8 17.4
तिथि अधिकतम न्यूनतम
27 अक्तूबर 30.2 16.0
28 अक्तूबर 29.2 15.6
30 अक्तूबर 26.8 15.8
31 अक्तूबर 28.6 15.4





