रांची।झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड राज्य के 52 लाख बिजली उपभोक्ताओं की केवाईसी करायेगा।निगम इसकी तैयारी में जुट गया है।निगम केवाइसी के जरिए ये पता करेगा कि कौन उपभोक्ता किस क्षेत्र में है और किस सब स्टेशन, फीडर और ट्रांसफॉर्मर से जुड़े हैं।उपभोक्ता का लोड कितना है,फोन नंबर, पता आदि के साथ सारे डाटा अपडेट किया जायेगा,ताकि भविष्य में किसी प्रकार की सूचना उपभोक्ता को मैसेज के मध्यम से दी सकती है।निगम इसके लिए एक ऐप तैयार करायेगा और ऐप के जरिए ही उपभोक्ताओं की केवाईसी करायी जायेगी।केवाईसी के लिए मोबाइल सॉफ्टवेयर के जरिए अलग-अलग जोन में काम कराए जाने को निगम को एजेंसी की जरूरत है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है।





निगम के जीएम राजस्व सुभकर झा ने बताया कि विभिन्न विद्युत आपूर्ति क्षेत्रो के लिए केवाईसी प्रकिया पूरी की जानी है।इनमें रांची के अलावा जमशेदपुर, धनबाद, दुमका, हजारीबाग, गिरिडीह और मेदनीनगर क्षेत्र शामिल है। उन्होंने बताया कि जो भी एजेंसी केवाईसी के लिए डाटा इंट्री के काम में इच्छुक है, उनके पास घर-घर जाकर बैंकिंग, बीमा, बिजली बिल, जनगणना, निर्वाचन कार्ड, निर्वाचन क्षेत्र में केवाईसी के डाटा इंट्री के काम का अनुभव होना चाहिए।कम से कम दो साल का इस फील्ड में अनुभव होना चाहिए।हर साल एक लाख लोगों का डाटा इंट्री का अनुभव जरूरी होगा।केवाईसी डाटा इंट्री के लिए संबंधित सरकारी या निजी कंपनी का प्रमाण पत्र लगाना होगा।





झा ने बताया कि केवाईसी होने से वितरण निगम के पास क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं का डाटा मौजूद होगा।ऐसे में कनेक्शन कहीं दूसरी जगह ट्रांसफर करने में आसानी होगी। इसके तहत यह भी जानकारी मिलेगी कि कौन उपभोक्ता किस क्षेत्र में है।वहीं भविष्य में बिजली उपभोक्ताओं को मैसेज के माध्यम से सूचना दी जा सकती है।