रांची।मनी लाउंड्रिंग के आरोप में जेल में बंद व्यवसायी अमित अग्रवाल के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी की सूचना है।बरियातू जमीन खरीद से जुड़े मामले में ईडी ने बिष्णु अग्रवाल के यहां भी छापेमारी की है।ईडी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड और पश्चिम बंगाल में ईडी द्वारा एक साथ बड़ी कार्रवाई की गई है।बताया जा रहा है कि भारतीय सेना की जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ ये कार्रवाई की जा रही है।शुक्रवार सुबह लगभग एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी शुरू हुई।





बरियातू जमीन घोटाले से जुड़ा है मामला





ईडी ने बरियातू में जमीन की रजिस्ट्री करने वाले दो सब रजिस्ट्रार के यहां भी छापेमारी की।बरियातू में भारतीय सेना की 50 एकड़ जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने का प्रयास किया गया।ईडी ने भारतीय सेना की जमीन को कब्जा करने संबंधी इस मामले में झारखंड के आठ और पश्चिम बंगाल के चार ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। कहा जा रहा है कि ईडी की इस कार्रवाई से कई और अहम सुराग हाथ लग सकते हैं और भ्रष्टाचार के कुछ नए राज का पर्दाफाश हो सकता है।