झारखंड के रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के बैंक मोड़ के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो मोटरसाइकिल को रौंदते हुए एक घर में जा घुसी। जिसमे मकान मालिक समेत 4 लोग घायल हो गये।घर के कई सामान क्षतिग्रस्त हो गए।इस हादसे में चालक की हालत गंभीर है।चालक नशे की हालत में है। पुलिस मौके पर पहुंची।बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार झारखंड से उत्तर प्रदेश जा रहे थे।चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी घर में जा घुसी।

मकान मालिक भी स्कॉर्पियो की चपेट में

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो झारखंड के रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड से होकर उत्तर प्रदेश जा रही थी।इसी दौरान गाड़ी शुक्रवार एक मकान में घुस गयी।इससे घर क्षतिग्रस्त हो गया है।इसके साथ ही घर के मालिक शाहदेव साहू, पुत्र अनिल साहू, सुनील साहू एवं 6 वर्ष की बच्ची घायल हो गयी है। स्कॉर्पियो का नंबर UP 52 AK 5691 है। हादसे के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी।स्थानीय लोग भी मौक पर जुट गये।जांच में गाड़ी में बियर केन भी मिला है।पूछताछ में पता चला कि स्काॅर्पियो डड़िया क्रेशर से आ रही थी उत्तर प्रदेश के देवरिया जा रही थी।