लखनऊ। रामनगरी अयोध्या के दीपोत्सव पर जहां एक तरफ 15 लाख से ज्यादा दीपक की रोशनी ने अलौकिक समा बांधा तो वहीं इंटरनेट की आभासी दुनिया में भी यूजर्स ने इस महा उत्सव को हाथों हाथ लिया।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर हैशटैग AyodhyaDeepotsav लगातार ट्रेंड में बना रहा।ट्विटर पर ये ट्रेंड 230 करोड़ से भी ज्यादा बार लोगों तक पहुंचा।वहीं दो लाख से ज्यादा लोगों ने इस ट्रेंड के साथ दीपोत्सव को लेकर ट्वीट, रीट्वीट, लाइक और रिप्लाई के जरिए किया।यूजर्स ने इस हैशटैग के साथ जगमगाती रामनगरी अयोध्या की तस्वीरें और वीडियो को जमकर शेयर किया।
आपको बता दें कि साल दर साल अपने ही कीर्तिमान को तोड़ती रामनगरी अयोध्या ने इस साल 15.76 लाख दीप जलाकर एक बार फिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।





