प्रतिनिधि,हंटरगंज (चतरा)। वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के कटैया गांव में गुरुवार को सगे गोतीया के ऊपर डायन बिसाही को लेकर मारपीट को लेकर थाना में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में मारपीट में घायल मांडवी देवी (पति बिरेंद्र पांडे) ने अपने सगे गोतीया वीरेंद्र पांडे, विकास पांडे तथा गौतनी देवंती देवी एवं बबीता देवी तथा धर्मेंद्र पांडे के विरुद्ध डायन बिसाही को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाई हैं।दिए गए आवेदन में बताया कि जितेंद्र पांडे का तबीयत खराब रह रहा है,जिसके कारण आरोप लगा कर घायल मांडवी देवी के ऊपर डायन विसाही बताकर मारपीट करते रहते हैं। सुबह सभी लोग दरवाजा पर आकर गाली गलौज किया और मारपीट करने लगें,जिसमें मांडवी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोरी में भर्ती कराया गया ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। घायल मांडवी की पुत्री ने बताई कि उसकी मां की तबीयत ज्यादा नाजुक है और उसे हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हालांकि आरोपी के तरफ से भी जमीन संबंधी विवाद को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है ।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।