प्रतिनिधि,सिंदरी। डायमंड सिटी क्लब सिंदरी के सदस्यों ने ड्रीम लाइट रेस्टोरेंट में सावन मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया। इस मौके पर महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सदस्यों ने बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, पेंटिंग, सामान्य ज्ञान आधारित क्विज और डांस का प्रियोगिता करवाया। सदस्यों ने अपने आसपास 10-10 पेड़ लगाने का संकल्प भी लिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा पांडे, नैंसी राजवीर, गुड़िया गुप्ता, पूनम गुप्ता, वंदना धारा, पुतुल कुमारी, संगीता कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।





