प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। झारखंड बिहार के सिमाना पर स्थित नवाडीह पनारी ग्राम में मन का मिलन पखवाड़ा सह कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव के निर्देशानुसार ग्राम नवाडीह पनारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में मन का मिलन पखवाड़ा सह कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड कार्यालय पीएलवी सरयू यादव एवं कुमार विवेक रंजन के द्वारा संयुक्त से किया जा रहा था। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को नालसा स्कीम, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए निबंधन,मुख्यमंत्री पशुधन योजना,घरेलू हिंसा, डायन बिसाही से संबंधित जानकारी साझा करते हुए जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसके अतिरिक्त न्यायालय में लंबित छोटे सुलहनिय वादों को निष्पादन करवाने हेतु प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के काफी संख्या में लोग मौजूद थे।





