डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में कराटे में तेजल ने गोल्ड और रानी व वैष्णवी ने जीता ब्रोज,स्कूल में किया गया सम्मानित
भुरकुंडा की तेजल विश्वकर्मा का चयन एसजीएफआई मैच के लिए हुआ
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पतरातू। डीएवी पब्लिक स्कूल पतरातू की तीन छात्राओं ने दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में कराटे में तेजल विश्वकर्मा को गोल्ड मेडल,रानी कुमारी और वैष्णवी कुमारी को ब्रोज मेडल प्राप्त हुआ।
रामाधार विश्वकर्मा ने पोती तेजल विश्वकर्मा की जीत पर कहा कि मेरी 10 वर्ष की पोती डीएवी पब्लिक स्कूल पतरातू की पांचवीं कक्षा की छात्रा है।नेशनल लेबल पर गोल्ड मेडल जीत कर आई ये मेरे और मेरे पूरे परिवार के लिए बहुत ही खुशी की बात है।इससे भी बड़ी बात है कि उसका चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए हुआ है।मैं पूरे डीएवी स्कूल परिवार को धन्यवाद देता हूं।
दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल गेम में जीतकर आई छात्राओं को स्कूल असेंबली में स्कूल के प्राचार्य मनीष कुमार सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया।स्कूल के प्राचार्य मनीष कुमार सिन्हा ने तीनों विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित किया। मनीष कुमार ने कहा कि इन छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से कराटे खेल में तेजल कुमारी 10 वर्ष ने अपनी स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता।वहीं रानी कुमारी 12 वर्ष और वैष्णवी कुमारी 13 वर्ष दोनों ने ब्रोंज मेडल जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया। मनीष कुमार ने उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूरे स्कूल परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षक प्रमोद पाठक,सुमित्रा,बीरेंद्र कुमार और रचना सिन्हा ने बच्चों को दिल्ली ले जाकर टूर्नामेंट खेलने की जिम्मेवारी निभाई। वहीं तेजल की माता रीमा शर्मा और पिता यशवंत विश्वकर्मा ने अपनी बेटी की इस कामयाबी पर हर्ष जताते हुए उसे आगे और बेहतर करने का आशीर्वाद देकर कहा कि हमारा सहयोग हमारी बेटी के साथ हमेशा रहेगा। वह अपनी जिंदगी में जो भी मुकाम हासिल करना चाहेगी हम उसके साथ हमेशा खड़े हैं।





