प्रतिनिधि,चतरा। चतरा डीडीसी उत्कर्ष गुप्ता ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से जन्म-मृत्यु निबंधन का प्रतिशत बढ़ाने व आम लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी विशेष जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।जन्म एवं मृत्यु निबंधन हेतु राज्यव्यापी विशेष अभियान के तहत शत-प्रतिशत जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु यह जागरूकता रथ दिनांक 14 जुलाई से 14 अगस्त तक जिले के सभी प्रखण्ड अन्तर्गत आने वाले पंचायतों, हाट बजारों, शहरी क्षेत्रों में घूम घूमकर जन्म-मृत्यु पंजीकरण के प्रति आम लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी ।उक्त अभियान के तहत जन्म-मृत्यु पंजीकरण से छूटे हुए सभी बच्चों एवं नये जन्म लिये हुए सभी बच्चों और सभी मृत व्यक्तियों का पंजीकरण कराने के लिए जन जागरूकता फैलाएगी।





मौके पर अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अनूप कुमार, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनि कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।