प्रतिनिधि,लोहरदगा। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में शारदीय नवरात्र के विजय दशमी में अवसर पर बक्सीडीपा से दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में आयोजित होने मेला कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को लोहरदगा उपायुक्त बाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमा, एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। साथ मेला स्थल में किए जा रहे विधि व्यवस्था की जानकारी ली।
इस दौरान केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत लकड़ा ने मेला आयोजन को लेकर की जा रही सभी तैयारियों की जानकारी दी। वहीं उन्होंने मेला स्थल में लगने वाले मुख्य स्टेज, रावण दहन स्थल, पार्किंग, लोगों के आवागमन सहित सभी व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। वहीं अधिकारियों ने सभी स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक निर्देश दिए।
मौके पर अजय शाहदेव, ओम सिंह, अशोक यादव, मनोज गुप्ता, विनोद सिंह, उदय दत्ता, अजय पंकज, पंकज महतो, विजय उरांव, दीपक सर्राफ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।





