डीसी के निर्देश पर नगर निकायों में डेंगू लार्वा जांच को लेकर चलाया जा रहा सघन जांच अभियान





जेएनएसी ने गौशाला प्रबंधन से 20 हजार रूपए और मानगो नगर निगम ने 4 लोगों से वसूला 40 हजार रूपए जुर्माना





प्रतिनिधि,जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला में डेंगू के प्रसार के रोकथाम को लेकर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर सघन जांच अभियान नगर निकाय क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार नगर निकाय जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा आस्था हाईटेक सिटी, सोनारी क्षेत्र के गौशाला प्रबंधन से 20 हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया। साथ ही जहां डेंगू लार्वा पाए गए वहां स्वच्छ रखने का निर्देश भी दिया गया। इसी तरह मानगो नगर निगम ने आजादनगर रोड नं 2 में जांच अभियान चलाकर 4 लोगों से 40 हजार रूपए का जुर्माना वसूला। साथ ही जनसाधारण से अपील भी की है कि अपने घरों, प्रतिष्ठानों के आस-पास स्वच्छता बनाये रखें और किसी भी तरह से जलजमाव करते हुए डेंगू का लार्वा पनपने न दें। अपने स्वास्थ्य सुरक्षा का ध्यान रखें।