प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। विष्णुगढ़ दुर्गा पूजा की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उपायुक्त नैंसी सहाय एवं आरक्षी अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने विष्णुगढ़ दुर्गा पूजा के विभिन्न पंडालो का निरीक्षण किया। विष्णुगढ़ स्थित पंडालो में अग्निशमन एवं सीसीटीवी कैमरे की जानकरी ली गई।इस मौके पर उपायुक्त बनासो महामाया मां बागेश्वरी मंदिर का भी निरीक्षण किया।साथ ही मां बागेश्वरी के समक्ष शीश नवाकर विष्णुगढ़ की समृद्धि की कामना की।
उपायुक्त ने विष्णुगढ़ पुलिस प्रशासन को निर्देशित करते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा।आगे की जानकारी देते हुए विष्णुगढ़ थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने कहा कि विष्णुगढ़ के सभी पंडालो में सीसीटीवी की जानकारी को पंडाल के आगे बैनर लगाकर लोगो को निर्देशित करें।विष्णुगढ़ पुलिस प्रशासन से सम्बंधित अधिकारियों के पद एवं मोबाइल नंबर के साथ एक बैनर पंडाल के अग्र भाग पर लगा होना अनिवार्य है। डीजे पर पूर्ण रूप से पाबंदी जारी रहेगी। अग्निशमन की पुख्ता इंतजाम किए जाय,जिसे आपातकालीन स्थिति में तत्काल निपटा जा सके। दुर्गा पूजा के कमिटी के लोगो के पास विशेष बैच के साथ पूजा पंडालो की निगरानी करें।किसी भी प्रकार असुविधा होने पर हमें सूचित करें।
इस मौके पर मुख्य रूप से एसडीपीओ अनुज उरांव,सीओ रामबालक कुमार,थाना प्रभारी रामनारायण सिंह,जेई विरेन्द्र कुमार,रमुआ पूजा पंडाल में अजय साव, विनोद सिंह,अनुज कुमार,विनोद सिंह व पुलिस पदाधिकारी समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।





