प्रतिनिधि,बालूमाथ(लातेहार)। लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने बालूमाथ थाना क्षेत्र के कोमर ग्राम स्थित डैम के किनारे लगे सोलर पैनल को क्षतिग्रस्त करने वाले लोगों को स्थानीय पुलिस से जांच करते हुए चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले को लेकर जिप उपाध्यक्ष ने कहां है कि कोमर ग्राम स्थित डैम के किनारे लगे सोलर पैनल को बीते रात्रि कुछ अज्ञात अपराधी तत्व के लोगों द्वारा पत्थर से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है,जिसके कारण किसानों का सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई है।अन्नदाता किसान मायूस एवं परेशान हैं। डैम के समीप सैकड़ों एकड़ जमीन में खेती बरी की जाती है और सिंचाई का मुख्य साधन सोलर पैनल ही था। वर्तमान समय में भी किसानों द्वारा कई एकड़ में टमाटर की फसल लगाई गई है। इस घटना से सार्वजनिक संपत्ति की छाती हुई है और घटना के बाद किसान आक्रोशित भी हैं।