मनोज झा,रामगढ़। डॉ० एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सुकरीगढ़ा, लारी, रामगढ़ के बहुउद्देशीय सभागार में बुधवार को पूर्ववर्ती धात्रेय पुत्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ० राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की विशिष्ठ अतिथि डॉ. सरोज रंजन (H.O.D) प्रबंधन, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग, अतिथि मनोज झा सहायक प्राध्यापक चितरपुर इंटर कॉलेज, चितरपुर, अतिथि संजय सिंह, प्राचार्य, रामगढ़ महिला महाविद्यालय रामगढ़ महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रितेश कुमार, महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव संजय कुमार प्रभाकर एवं महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सम्मानित सदस्य मनीष कुमार एवं सभी शिक्षकों के द्वारा की गई। सभी अतिथियों एवं पूर्ववर्ती प्रशिक्षुओं का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया तथा अतिथियों को मोमेन्टो, अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। शुरुआत में कुलगीत शांता ग्रुप, स्वागत गीत बबीता ग्रुप नृत्य अंजना एवं अंजली, विक्की एवं धर्मेश, चंचल, मेनका, गीता, सुबेला ग्रुप आदि के द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम किया गया।





कार्यक्रम में स्वागत भाषण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार राणा के तथा विषय प्रवेश सहायक प्राध्यापक संजू रंजना होरो के द्वारा किया गया।पूर्ववर्ती प्रशिक्षुओं में संस्कृति सुमन, नित्यानंद, शिवशंकर, रंजीत, आस्मां राजनिधि, शाहिद, नेहा, पूजा, भारती, जूली, नम्रता, विनीता, विनय, लक्ष्मीकांत, नीलम, प्रियंका, निकिता इत्यादि शामिल हुए एवं अनुभवों तथा विचारों को साझा किया। मंच का संचालन बी. एड. प्रशिक्षु अमित कुमार रॉय एवं निधि रॉय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की देखरेख सहायक प्राध्यापक रंजू वंदना होरो, सुश्री संजु रंजना होरो, नयन कुमार मिश्रा, सोनम सिन्हा एवं संजु उरांव के द्वारा किया गया।





इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार राणा, सहायक प्राध्यापक रंजू वंदना होरो, नयन कुमार मिश्रा,संजू रंजना होरो, डॉ० अशोक राम, सोनम सिन्हा,संजू उरांव तथा डी. एल. एड के विभागाध्यक्ष सीमा कुमारी,व्याख्याता मुरारी कुमार दूबे, सुप्रिया बर्मन, बाबूचंद प्रसाद, राजेश महतो, वरूण कुमार, कुमारी प्रतिमा तथा बी.एड. एवं डी. एल. एड. के सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहें। अंत में धन्यवाद ज्ञापन बी. एड. के सहायक प्राध्यापक रंजू वंदना होरो के द्वारा किया गया।