प्रतिनिधि,गिरिडीह। तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान और तंबाकू के सेवन पर रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान को लेकर स्थानीय आरके महिला कॉलेज की एनएसएस इकाई एक और दो द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह जागरूकता रैली आरके महिला कॉलेज से निकलकर शहरी क्षेत्र के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए कॉलेज प्रांगण पहुंची।
इस दौरान छात्राओं के द्वारा तंबाकू के सेवन पर रोकथाम करने के लिए लोगों से अपील की गई।साथ ही तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया। इस बाबत आरके महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मधुश्री सेन सन्याल ने बताया कि तंबाकू के सेवन से कई गंभीर प्रकार की बीमारियां होती है और लोगों की जान तक चली जाती है। उन्होंने बताया कि महिला कॉलेज की छात्राओं के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया और लोगों से अपील की गई कि लोग तंबाकू का सेवन न करें।





