उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के आजमगढ़ जिले में धर्मांतरण का मामला प्रकाश में आया है।शहर के ठंडी सड़क पर तमसा नदी के किनारे एक बंद पड़े मकान में भूत-प्रेत की झाड़ फूंक करने के नाम धर्मांतरण कराया जा रहा था। हिन्दू जागरण मंच की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई धार्मिक पुस्तकों के साथ आधा दर्जन लोगों को गिरफतार किया है।पुलिस सभी से शहर कोतवाली में पूछताछ जुटी हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार को हिन्दू जागरण मंच के एक पदाधिकारी तमसा नदी के किनारे एक बंद कमरे में लोगों की भीड़ देखी।पदाधिकारी ने भीड़ को देखकर मौके पर गये तो देखा कि एक कमरे में लगभग 50-60 लोग थे।इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी।पादरी भूत-प्रेत की बांधा को झाड़ फूंक से दूर करने का दावा कर लोगों को धर्मांतरण करने का लालच दे रहा है।ये देखकर उन्होंने अपने संगठन के अन्य पदाधिकारियों को जानकारी दी।

जानकारी मिलने के बाद हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो एक बंद कमरे से 50-60 महिलाएं और लगभग 10 पुरुष मौजूद मिले।पुलिस ने मौके से पादरी समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है और कमरे से कई धार्मिक पुस्तकें भी बरामद की हैं।पुलिस सभी को शहर कोतवाली लाकर पूछताछ में जुटी हुई थी।

हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि यहां काफी दिनों से धर्मांतरण का खेल चल रहा था।सूचना के बाद उनके पदाधिकारी यहां पूजा में शामिल हुए और आज सटीक सूचना के बाद पुलिस के साथ संगठन के पदाधिकारी पहुंचे हैं।