प्रतिनिधि,चौपारण।चौपारण (हजारीबाग) गुरुवार को बरही प्रखंड उपाध्यक्ष के नेतृत्व में तिलेश्वर साहू सेना के पंचायत स्तरीय कमिटी विस्तार को लेकर चौपारण प्रखंड के सेलहारा पंचायत अंतर्गत युथ क्लब सेलहारा में तिलेश्वर साहू सेना के बरही प्रखंड उपाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया छोटन ठाकुर जी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता महेंद्र प्रजापति व संचालन सूरज पासवान जी ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तिलेश्वर साहू सेना के बरही प्रखंड अध्यक्ष संतोष रजवार जी शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि संतोष रजवार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और कार्यक्रम की शुरुआत हुई।मुख्य अतिथि ने सबका आभार व्यक्त किया और कहा कि तिलेश्वर साहू सेना संगठन झारखंड का उभरता हुआ संगठन है।ये संगठन बरही विधानसभा में निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे शहीद तिलेश्वर साहू जी की स्मृति में उनके विचारों और कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु बनाया गया है।हम सब उनके पदचिन्हों पर चलकर उनके अधूरे सपनों को पूरा करेंगे।इसलिए बरही विधानसभा में बदलाव की चाह रखने वाले अभिभावक, बुजुर्ग व युवा हमारे संगठन से जुड़ें और बरही विधानसभा में एक सकारात्मक बदलाव लाने हेतु हमारा साथ दें।
इस कार्यक्रम में सर्वसम्मति से सेलहरा पंचायत अध्यक्ष दीपेश कुशवाहा, संयोजक सूरज पासवान, कोषाध्यक्ष धर्मवीर साव व प्रधान महासचिव जुलुम साव को चुना गया।इसके बाद मुख्य अतिथि संतोष रजवार , बरही प्रखंड प्रधान महासचिव विष्णुधारी महतो, बरही प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश दास व बरही प्रखंड उपाध्यक्ष छोटन ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और निस्वार्थ भाव से संगठन के प्रति कार्य करने का आग्रह किया।
इसके बाद कार्यक्रम पर उपस्थित सभी लोगों ने बारी-बारी से अपना विचार व्यक्त किया और तिलेश्वर साहू सेना संगठन के विचारों से प्रभावित होकर संगठन से जुड़कर कार्य करने का प्रण लिया।
मौके पर मुख्य रूप से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व अतिथियों के अलावा रामपुर पंचायत अध्यक्ष विनय साव, राहुल साव,विकास साव, सुनिल कुमार, कृष्ण विश्वकर्मा, प्रदीप साव, रक्षपाल भुइयां, मुन्ना रजक, रिजवान आलम, सौरभ पासवान, पिंटू शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, पवन कुमार, धीरज कुमार, हरि कुमार, मंटू कुमार, कमलेश कुमार, सुमन कुमार, दीपक पासवान, सनी पासवान, रवि विश्वकर्मा, बिट्टू कुमार, नरेश चौधरी, रोहित कुमार पासवान, शुभम कुमार, राजेश कुमार, चंदन कुमार भुइयां, रविंदर कुमार, अविनाश सिंह, धर्मवीर कुमार, लक्ष्मण पांडेय, मनोज पासवान, आफताब आलम, रंजीत रविदास, गफूर मियां, सामन्तो राम, रामवृक्ष सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।





