तीन किमी ठेला खींचकर मतदान केंद्र पत्नी संग मतदान करने पहुंचा बुजुर्ग
तीन किमी ठेला खींचकर मतदान केंद्र पत्नी संग मतदान करने पहुंचा बुजुर्ग <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

आजमगढ़।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आज सातवां और अंतिम चरण का मतदान हुआ। मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।आज हो रहे मतदान के बीच बुजुर्ग ने तीन किलोमीटर ठेला चलाकर मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया।
पूर्वांचल के आजमगढ़ जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले बुजुर्ग हरिलाल ने तीन किलोमीटर ठेला चलाकर आदर्श मतदान केंद्र शिब्ली महाविद्यालय में परिवार समेत मतदान किया।ठेले पर उनकी पत्नी के अलावा एक दिव्यांग महिला भी सवार थी।
हरिलाल ने बताया कि उन्हें पीठ में तकलीफ की समस्या है और उनकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए ठेला गाड़ी का इस्तेमाल कर मतदान केंद्र तक पहुंचे। हरिलाल ने कहा कि हमें नहीं लगता कि राज्य सरकार से मिलने वाले 500, 1000 रुपए से वह स्वस्थ हो सकते हैं।
आपको बता दें कि इस बार आजमगढ़ जिले में 46 हजार 604 मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। 10 विधानसभा क्षेत्र में आजमगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 5,592 व सबसे कम फूलपुर पवई में 3,914 नए मतदाता हैं। 18-19 वर्ष के बीच के पहली बार बने मतदाताओं में भी चुनाव को लेकर खासा उत्साह है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पूर्ववर्ती छह चरणों में 349 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो चुका है। अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। प्रदेश में सात चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आगामी 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

