प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव एनटीपीसी प्रोजेक्ट के सहयोगी कंपनी थ्रिवेणी सैनिक पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट कोयला खनन परियोजना के पदाधिकारियों के उपस्थिति में प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों में छात्र छात्राओं को सीएसआर के सौजन्य से बरसात के मौसम को देखते हुए छतरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें मध्य विद्यालय कंडाबेर में प्रथम वर्ग से लेकर अष्टम वर्ग तक के छात्र छात्राओं एवं स्कूल व्यवस्थापक कर्मियों सहित शिक्षकों को 350 छतरी, तथा राजकीय उत्क्रमित विद्यालय पतरा खूर्द में छात्र-छात्राओं को 150 छतरी दिया गया।





छतरी पाकर स्कूल के बच्चों ने थ्रिवेणी सैनिक कंपनी को आभार व्यक्त किया और बच्चों ने कहा की बरसात के मौसम में घर से स्कूल आने में काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। कई बार तो भीग जाते थे और समय से स्कूल नहीं पहुंचने के कारण कई विषय का क्लास छूट जाती थी। अब छतरी मिलने से हम लोगों को समय से स्कूल पहुंचने में मदद होगी।





मौके पर पंचायत मुखिया दिनेश साव के अलावा त्रिवेणी सैनिक कर्मचारी सुनीता सिंह, दिलीप कुमार, संजीत कुमार, मुकेश कुमार, रामचरण गंझू , बॉबी गांझू , विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं में मिथलेश कुमार राम, लक्ष्मीनारायण रजक, शिवनारायण साहू, विनय भारती, विनोद कुमार, भुनेश्वर साव, सेवंती कुमारी, जुगेश्वर प्रजापति, रसोइया, मौजूद थे।